फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: निगम-निकाय कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात, चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

Mon, 23 Sep 2024 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान एक जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों इत्यादि में कार्यरत कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान एक जनवरी से किया जाएगा। पांचवें केंद्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते का बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।

Uttarakhand: प्रदेश में एनसीसी के विस्तार को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, कैडेट्स के 7,500 नामांकन और बढ़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निगम कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटि ने कहा कि इस मामले में 23 सितंबर को वह सीएम धामी से मिले थे। सीएम ने जो आश्वासन दिया था, वह आज पूरा हो गया। आभार व्यक्त करने वालों में गजेंद्र कपिल, नंदलाल जोशी, रवि नंदन कुमार, मनोज कुमार, अजयकांत शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें