पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया जुर्म
राजस्व और नियमित पुलिस की टीम ने वैन को कब्जे में लिया। सभी को भिकियासैंण पटवारी चौकी ले जाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोगा सिंह ने बताया उसकी सौतेली बेटी गीता उर्फ गुड्डी ने अनुसूचित जाति के युवक जगदीश से शादी रचा ली थी, इस कारण उन्होंने युवक की जान ली है। राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को धारा 302, 364, 34 और धारा 03 (2)(5) एससीएसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ठेकेदार कविता मनराल ने बृहस्पतिवार शाम अपने मजदूर जगदीश चंद्र के अपहरण होने की आशंका की सूचना दी। रात दस बजे बेल्टी के पास पुलिस टीम ने मारुति वैन से जगदीश का शव बरामद किया। कार में सवार तीन लोगों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले को नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।
- शिप्रा जोशी पांडे, एसडीएम भिकियासैंण।
ये भी पढ़ें...सिरफिरा आशिक: व्हाट्सएप चैटिंग के बाद मां-बेटी के खिलाफ उफना था नफरत का ज्वार, बेरहमी से लिया बदला और फिर...
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस को बार-बार चेताने के बावजूद जगदीश की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, जगदीश के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेंगे।
- पीसी तिवारी, केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
अल्मोड़ा में एक उच्च जाति की महिला ने एक दलित व्यक्ति से शादी कर ली, जिससे उसके माता-पिता परेशान थे। महिला की मां, सौतेले पिता और सौतेले भाई ने पुरुष की हत्या कर दी। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी कुमाऊं ने आगे की जांच के निर्देश दिए है। : डीजीपी अशोक कुमार