फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दिलों में आज भी जिंदा है पुरानी टिहरी की संस्कृति - अभिनव थापर

Wed, 29 Dec 2021 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अभिनव थापर व सुबोध बहुगुणा ने स्थानीय लोगों के साथ टिहरी के लैंड स्कैप पर हुबहु बनाए गए घंटाघर, राजा का दरबार, आजाद मैदान, बस अड्डा, गंगा जी, भगीरथी नदी का का मार्ग, टिहरी बाजार की अनुकृति पर दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी टिहरी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर के मौके पर बल्लूपुर, देहरादून में बने टिहरी की अनुकृति पर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां दीप जलाकर टिहरी के शहर को याद कर लोग भावुक हो गए। इस दौरान आने वाली पीढ़ियों को टिहरी और उसकी संस्कृति याद रहे इसके लिए कामना की।

विज्ञापन


मंगलवार को अभिनव थापर व सुबोध बहुगुणा ने स्थानीय लोगों के साथ टिहरी के लैंड स्कैप पर हुबहु बनाए गए घंटाघर, राजा का दरबार, आजाद मैदान, बस अड्डा, गंगा जी, भगीरथी नदी का का मार्ग, टिहरी बाजार की अनुकृति पर दीप प्रज्ज्वलित किए। उन्होंने कहा कि टिहरी ऐतिहासिक संस्कृति, परंपरा और सभ्यता से राजशाही के समय से गढ़वाल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता था।

टिहरी आज भले ही झील के पानी में समा गया हो और तस्वीरों और इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गई हो, लेकिन उसी संस्कृति और पंरपरा को संजोए रखने के लिए हम टिहरी का स्थापना दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि पुरानी टिहरी का गौरवमय इतिहास रहा है और यहां के लोगों ने देश के विकास के लिए अपनी जन्मभूमि देकर बहुत बड़ा योगदान दिया। टिहरी शहर हमेशा हर एक उत्तराखंड की स्मृतियों में जिंदा रहेगा। इस मौके पर गौरव डोभाल, अविरल, सुकांत, शशांक आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें