लागत में इतनी गिरावट
श्रेणी वर्तमान लागत प्रस्तावित लागत
10 किलोवाट तक 47,691 36,881
10-100 किलोवाट 43,753 33,836
100-500 किलोवाट 41,276 31,921
500- एक मेगावाट 40,074 30,991
नोट : लागत रुपये प्रतिकिलो वाट में।
एक मेगावाट से ऊपर की बिजली भी होगी सस्ती
प्रदेश में एक मेगावाट से अधिक क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट लगाने वालों की बिजली भी अब सस्ती हो सकती है। नियामक आयोग ने पिछले साल इनकी बिजली के दाम 4.64 रुपये प्रति यूनिट तय किए थे। जिसे इस बार 4.42 रुपये प्रति यूनिट प्रस्तावित किया गया है। अगर इन दरों पर मुहर लगी तो सभी की बिजली इन्हीं नई दरों पर यूपीसीएल खरीदेगा।
पीएम सूर्यघर योजना की बिजली के दाम भी गिरेंगे
पीएम सूर्यघर योजना के तहत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार, तीन किलोवाट पर 78 हजार और तीन किलोवाट से अधिक क्षमता के संयंत्र लगाने पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस हिसाब से सब्सिडी का यह आंकड़ा करीब 80 प्रतिशत तक होता है। इसके तहत लगने वाले सोलर प्रोजेक्ट की बिजली के दाम अभी तक 4.23 रुपये प्रति यूनिट थे जो कि 3.86 रुपये प्रति यूनिट प्रस्तावित किए गए हैं।