अहमदाबाद में सबसे अधिक बढ़ा वन आवरण
अगर कुछ मेगा सिटी में वन आवरण को लेकर कमी आई है पर कुछ जगह सुधार भी आया है। इसमें सबसे अधिक अहमदाबाद में वन आवरण 548 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। बंगलूरू में 59 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। कोलकाता में 29 और मुंबई में छह हेक्टेयर क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है।
सबसे अधिक दिल्ली में वन आवरण
सबसे अधिक वन आवरण दिल्ली में है, यहां पर 19415 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन आवरण है। इसके अलावा मुंबई में 11084 और बंगलूरू में 8961 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वृक्ष वन आवरण है।