मेयर गामा ने बताया कि प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम तो हैं एक पांचवां सैन्य धाम भी है। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की।
शहीदों का नाम होगा दर्ज
मेयर ने बताया कि पंचम धाम में 1947 के बाद देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों का नाम दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा शौर्य स्थल को डिजिटल धाम बनाने की भी कवायद की जाएगी। जिससे प्रदेश के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र से जुड़ी हर जानकारी लोगों को एक ही क्लिक में मिलेगी।
पंचम धाम के शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री का समय मिल चुका है। राज्य स्थापना दिवस पर पंचम धाम की आधारशिला रखी जाएगी। यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन होगा। पंचम धाम के जरिये उत्तराखंड के सपूतों की वीरता, शौर्य और पराक्रम से दुनियाभर के लोग रूबरू हो सकेंगे।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर