फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मोदी-शाह और नड्डा से मंत्र लेकर देहरादून लौटे सीएम धामी, उठाए ये मामले

Mon, 12 Jul 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोमवार को देहरादून लौटने से पहले धामी ने केंद्रीय श्रम तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंत्र को लेकर दिल्ली से दून लौट आए हैं। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और केंद्र में राज्य के प्रस्तावों पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


उत्तराखंडः राजनीतिक पार्टियों को 300 यूनिट का 'करंट' लगा गए केजरीवाल, पढ़ें प्रमुख नेताओं ने क्या कहा...

सोमवार को देहरादून लौटने से पहले धामी ने केंद्रीय श्रम तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लंबित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। सड़कों की अंतिम स्वीकृति के प्रस्ताव को तेजी से मंजूरी देने का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के विकास में हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: आईएमए ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- किसी भी सूरत में न हो कांवड़ यात्रा

कर्णवाल की पूछी कुशल क्षेम
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निशंक से भी की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

ये मंत्र लेकर लौटे धामी
मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि वह केंद्रीय नेतृत्व से कौन सा मंत्र लेकर लौटे तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का एक ही मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। मुझे भी इसी मंत्र को लेकर उत्तराखंड का विकास करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें