फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, बसों पर चढ़कर यात्रियों से की बात

Thu, 23 Sep 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बसों में चढ़कर मुख्यमंत्री ने यात्रियों से की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खुद बसों पर चढ़कर यात्रियों से बात की और सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा काे ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: एक लाख वाहनों का छह माह तक टैक्स माफ, मार्च 2022 तक छूट का आदेश जारी
विज्ञापन


बुजुर्ग लोगों को कोई दिक्कत न हो
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो। काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें