फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 18 Jul 2022 05:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन


खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया। जिसमे उत्तराखंड की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया गया था।

देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक व हेड कोच, खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं को प्रेरित कर रहा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान के क्रम में खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें