फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश, सील मदरसों के बच्चों का पास के स्कूलों में कराएंगे दाखिला

Thu, 27 Mar 2025 10:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून में 43 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कई अवैध मदरसे सील किए गए हैं।
विज्ञापन
मदरसा के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इन दिनों बिना मान्यता चल रहे मदरसों के खिलाफ शासन-प्रशासन का अभियान जारी है। करीब डेढ़ सौ मदरसे सील किए जा चुके हैं। जिलों में प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि यदि इनमें पढ़ रहे छात्र सामान्य शिक्षा के लिए किसी संस्था में पंजीकृत नहीं हैं तो उनके निवास स्थान के निकट के सरकारी विद्यालय में उनका दाखिला कराया जाए।

विज्ञापन


अल्पसंख्क कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक देहरादून में 43 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कई अवैध मदरसे सील किए गए हैं।

Roorkee: आरआर सिनेमा में संचालित तीन स्पा सेंटरों पर छापा, पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी जिलों में सील किए गए अवैध मदरसों की संख्या करीब 150 है। विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि मदरसों के वे बच्चे जो किसी सामान्य शिक्षा के लिए किसी संस्था में पंजीकृत नहीं हैं शिक्षा से वंचित न रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें