सेलाकुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की जांच की। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा व तत्परता के मामले में हमेशा सजग रहने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीबी यादव ने अग्निशमन उपकरणों की बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान अग्निशमन टीम ने आग बुझाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों से लेकर सभी उपकरणों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय से संबंधित रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने टीम को निर्देश दिया कि वह स्थानीय व्यापारियों, उद्योग प्रबंधों व आम जनता को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन के प्रभारी ईसम सिंह, सोबरन राणा, रविंद्र बिष्ट, विपिन, शिवकुमार, प्रदीप समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद