फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मशहूर टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी उत्तराखंड में काम करने के इच्छुक, सीएम से की मुलाकात

Fri, 04 Nov 2022 06:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बता दें कि आंद्र अगासी टेनिस के महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। टेनिस रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। 
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने सीएम धामी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के प्रबल इच्छुक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की और अपनी इच्छा व्यक्त की।

विज्ञापन


हिमाचल चुनाव: प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी, हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा के बाद किया जनसंवाद

वह आंद्रे अगासी फाउंडेशन संचालित करते हैं। यह फाउंडेशन सामाजिक क्षेत्र में काम करता है। चर्चा के दौरान अगासी ने मुख्यमंत्री को अपने फाउंडेशन के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने सीएम से उत्तराखंड में फाउंडेशन की गतिविधियां संचालित करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अगासी की पेशकश की सराहना की और उनके फाउंडेशन का उत्तराखंड में स्वागत किया। कहा कि यदि फाउंडेशन राज्य के सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी देगा तो इससे राज्य को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आंद्रे अगासी फाउंडेशन प्रदेश सरकार को अपनी कार्ययोजना का प्रस्ताव देगा कि वह किन बिंदुओं पर काम करने का इच्छुक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें