फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा ठप, लेकिन चुनावी यात्राएं शुरू

Fri, 03 Sep 2021 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी यात्रा शुरू करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन सरकार चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही है। इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण का खतरा है। राज्य में बेशक कोरोना संक्रमण की दर अब काफी कम हो चुकी है, लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बेशक ठप है, लेकिन सियासी दल अपनी चुनावी यात्रा शुरू करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में कोविड प्रोटोकॉल की दुहाई देने वाली सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी-अपनी चुनावी यात्रा या रैलियां शुरू करने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


सरकार चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही है
चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी यात्रा शुरू करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन सरकार चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही है। इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण का खतरा है। राज्य में बेशक कोरोना संक्रमण की दर अब काफी कम हो चुकी है, लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। लिहाजा चारधाम यात्रा शुरू होने की सूरत अभी दिख नहीं रही है।

सियासी दल चुनावी यात्राओं को रोकने को तैयार नहीं दिख रहे
दूसरी ओर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दबाव में सियासी दल अपनी चुनावी यात्राओं को रोकने को तैयार नहीं दिख रहे। शुक्रवार को कांग्रेस खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज करेगी तो श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली निकलेगी। इन चुनावी यात्राओं और रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन एक बड़ी चुनौती है। जन आशीर्वाद यात्रा के पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकॉल का किस तरह से पालन किया, यह किसी से छुपा नहीं है। अब पार्टी शुक्रवार को श्रीनगर गढ़वाल में फिर छह सितंबर को अल्मोड़ा में दूसरी रैली होगी। 
विज्ञापन


इन रैलियों में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। इस भीड़ में कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उपयुक्त व्यवहार कराना आसान नहीं है। कांग्रेस आज शुक्रवार को खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज करेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में होगी। यात्रा जहां जाएगी वहां सभाएं होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। 

विज्ञापन

'हम कोविड प्रोटोकॉल को लेकर बहुत सजग'

भाजपा की चुनावी यात्रा नहीं चुनाव रैली होंगी। हम कोविड प्रोटोकॉल को लेकर बहुत सजग हैं। सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह जागरूक हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

खटीमा स्थित शहीद स्थल से पार्टी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 
- प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस

राजनीतिक दलों को जैसी रचनात्मकता दिखानी थी, वैसी नजर नहीं आई है। राजनीतिक कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना सियासी दलों के शीर्ष नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्हें चुनाव प्रचार के पारंपरिक तौर तरीकों की जगह प्रचार के ऐसे विकल्प चुनने चाहिए, जिनसे कोविड प्रोटोकॉल को कायम रखने में मदद मिल सके।
- अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता

भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने किया कूच
परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत सभी प्रमुख नेताओं ने खटीमा के लिए कूच कर लिया है। इसी तरह श्रीनगर गढ़वाल में जन आशीर्वाद रैली में भाग लेने के लिए भाजपा के मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारी भी श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत पहले पहुंचकर कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने जुट गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें