फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली की बेटी सोनिया ने बढ़ाया मान, सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Fri, 19 Mar 2021 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी

सार

  • मुंबई स्थित नेवी के अस्पताल अश्वनी में लिया चार साल का प्रशिक्षण
  • सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में मिली तैनाती
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट सोनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी ब्लाक स्थित चंद्रशिला कांडाई की सोनिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को नेवी के मुंबई स्थित अस्पताल अश्वनी में चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इसके बाद उनको सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में तैनाती मिली है। 

विज्ञापन


भारतीय सेना में नायब सूबेदार सेना शिक्षाकोर से सेवानिवृत्त शिशुपाल सिंह राणा और ऊषा राणा की बेटी सोनिया ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिशुपाल सिंह का परिवार इस समय देहरादून में रहता है जबकि मूल रूप से वह चंद्रशिला कांडाई के हैं।

सोनिया ने वर्ष 2015 में केंद्रीय विद्यालय रायपुर देहरादून से 12वीं की परीक्षा पास की थी। वर्ष 2016 में सेना के दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में नर्सिंग आफिसर की परीक्षा पास की, जिसके बाद चार साल का प्रशिक्षण पूरा कर अब वह लेफ्टिनेंट बन गई हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  मंगल पर भेजे गए नासा के अंतरिक्ष यान में उत्तराखंड की इन दो बहनों के भी नाम, जानिए इनके बारे में...

गांव में खुशी का माहौल
गांव की बेटी को सेना में अफसर बनने की सूचना पर चंद्रशिला कांडई गांव में खुशी की लहर है। सोनिया के ताऊजी प्रेम सिंह राणा, पदम सिंह राणा, हर्षवर्द्धन राण, दादा मंगल सिंह राणा, बलवीर राणा, अब्बल सिंह, गजेंद्र सिंह, चाचा कुंवर सिंह राणा, यशवंत राणा, अनुसूइया राणा, प्रदीप राणा, बलवंत आदि ने कहा कि सोनिया का भारतीय सेना में अफसर बनना हमारे लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: वायु सेना की प्रशासनिक विंग के प्रमुख बने एयर मार्शल विजयपाल राणा 

बड़ी बहन हैं वैज्ञानिक
सोनिया की बड़ी बहन मोनिका राणा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र इंदौर में वैज्ञानिक हैं। जबकि दूसरी बड़ी बहन दीपिका राणा दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। छोटा भाई सूरज राणा इंदौर में एमबीए की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें