प्रदेश में एनसीसी की नौ वाहिनी
एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रदेश में नौ वाहिनी वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। बताया, प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालित की जा रही, जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों एवं 201 निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों में एनसीसी है। वहीं, प्रदेशभर में 606 और शिक्षण संस्थानों में एनसीसी का संचालन प्रस्तावित है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों एवं 359 निजी विद्यालय, महाविद्यालय शामिल हैं।
राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी कैडेट्स की बढ़ती मांग को केंद्र सरकार की मदद से पूरा किया जाएगा।
- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री