फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident: मसूरी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर

Thu, 18 Jan 2024 02:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी

सार

मसूरी के टिहरी बाईपास रोड में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। चार लोगों को हल्की चोटें आई है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर के टिहरी बाईपास रोड में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, सभी को चोटें आई है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को चोटें आई है लेकिन दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग टिहरी के लंबगांव से देहरादून जा रहे थे।

ये पढ़ें- Kotdwar Road Accident: पौड़ी से कोटद्वार जा रही कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त कार में सवार शांति प्रसाद और उनकी पत्नी जानकी देवी (65) 74 गोर साडा थाना धौंतरी जिला उत्तरकाशी, सुशांक (25) और उनकी पत्नी सोनिका देवी ( 22) आरटी पार्क रायपुर देहरादून के रहने वाले मौजूद थे।  वहीं, कार में सवार भरत (27) बंजारावाला, पटेलनगर देहरादून को घटना में चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें