फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- बनेगा सख्त कानून, नकल में संलिप्त अभ्यर्थी 10 साल तक नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Sun, 15 Jan 2023 09:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। इस कानून में अपराधियों को उम्रकैद के साथ संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भर्ती परीक्षाओं में नकल करने में संलिप्त अभ्यर्थी 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सरकार की ओर से सख्त नकल विरोधी कानून में यह प्रावधान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को चंपावत में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है। इस कानून में अपराधियों को उम्रकैद के साथ संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

Patwari Lekhpal Paper Leak: एसआईटी की रिपोर्ट पर निर्भर परीक्षाओं का भविष्य, एक-दो दिन में देगा आयोग को जवाब
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी नकल में संलिप्त मिलेगा, उसे 10 साल तक किसी भी परीक्षा में बैठने से अयोग्य कर दिया जाएगा। कहा, हम सिस्टम में सुधार कर रहे हैं। परीक्षाओं की धांधली में शामिल लोगों को कानून की गिरफ्त में लाया गया है। साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

कहा, पहले परीक्षाओं में गड़बड़ियों का पता ही नहीं लगता था। अगर पता लगता भी था, तो कोई कार्रवाई नहीं होती थी। हमने गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा और उनकी संपत्तियों को ध्वस्त किया। सीएम ने कहा, हमने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षाओं में धांधली का पता लगाने के साथ गड़बड़ी करने वालों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। अब ये तो साफ है कि गड़बड़ी करके कोई बच नहीं सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें