फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री का एलान, कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Mon, 01 Aug 2022 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर/काशीपुर

सार

कन्या भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग होम की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखकर उन्हें दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल विकास महिला सशक्तीकरण खेल एवं खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बालिका के पैदा होने से स्कूल पढ़ने तक कई सुविधाएं दे रही है। बेटी को बोझ समझ कन्या भ्रूण हत्या करना प्रकृति और कानून के विरुद्ध है। इसलिए कन्या भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग होम की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखकर उन्हें दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन


क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत जसपुर में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा का भाजपाइयों ने स्वागत किया।  पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पिछले साल जुलाई से दिसंबर तक का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। 

बताया कि चुनाव से पूर्व सीएम ने शिवराजपुर पट्टी, करनपुर में मिनी स्टेडियम और सूत मिल की भूमि पर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसे पूरा कराया जाना चाहिए। इसलिए मंत्री रेखा ने प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ता अशोक प्रजापति के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से भेंट की। 
विज्ञापन


इस दौरान सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, विनीत चौहान, विनोद प्रजापति, कुलदीप बंसल, चेतन बंसल, सनी पधान, अंकुर सक्सेना, उमा विश्नोई, सोनिका चौहान आदि रहे। इधर, काशीपुर में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सहकारिता फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, डॉ. गिरीश तिवारी और पार्षदों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री रेखा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों को शिक्षित करने में हर तरह से सहयोग दे रही है। 

उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत नौ से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री रेखा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बाल खिलाड़ियों को डेढ़ हजार रुपये महीने दिए जाएंगे। काशीपुर स्टेडियम में संसाधन बढ़ाए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित मानदेय और केंद्र का किराया दिया जाएगा। 

गर्भवती, धात्री महिलाओं को देय पौष्टिक आहार की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर तत्काल सूचना दें। सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वार्ड 33 के पार्षद जगत बिष्ट ने ज्ञापन देकर स्टेडियम में जलभराव रोकने, इंडोर स्टेडियम का निर्माण पूरा कराने की मांग की। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, गुरविंदर सिंह चंडोक, अक्षत गोयल, पार्षद पुष्कर बिष्ट, राजकुमार सेठी, सीमा चौहान, राबिया बेगम, मंजू यादव, चित्रा चौहान, अंबीक चौधरी आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें