फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी में देर रात छह सौ मीटर खाई में गिरी बस, नौ की मौत, 34 गंभीर घायल

Fri, 13 Nov 2020 12:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी(नेपाल)
विज्ञापन
दुर्घटना में 34 लोग घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार रात हुई बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए डड़ेलधूरा और धनगड़ी के अस्पतालों में भेजा गया है। 

विज्ञापन


गुरुवार रात बैतड़ी से महेंद्रनगर के लिए चली पवनदूत यातायात की रात्रिकालीन बस रात 10 बजे पाटन के खोड़पे बाजार के नजदीक छह सौ मीटर खाई में गिर गई।

दुर्घटना में प्रहरी जवान रण बहादुर चंद, कर्मचारी कवींद्र जोशी, सित्तड़ गांव के करन सिंह ऐर, दार्चुला के तर्कराज गिरी, जगन्नाथ ओझा, कंचनपुर की विजना धामी, धनगड़ी के नरेंद्र चैधरी, ऋषिराम चैधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी

कंचनपुर की 15 वर्षीय कितीका कार्की की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। दुर्घटना में गंभीर 12 घायलों को धनगड़ी और 22 को डड़ेलधूरा अस्पतालों में भेजा गया।

बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण क्षमता से अधिक यात्री होना या चालक को झपकी आना हो सकता है।

घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी गई है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सरकार ने रात्रि बस सेवा को अनुमति दी है। ऐसे में दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य करना बेहद कठिन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें