परिजनों ने मेहमान को जमकर धुन दिया। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और पूरे मोहल्ले में घुमाया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसएसआई केजी मठपाल, बाजार चौकी पुलिस इंचार्ज होशियार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें आता देख सभी लोग मौके से खिसक लिए।
एसएसआई मठपाल ने बताया कि एक व्यक्ति के चेहरे में कालिख पोतकर घुमाने की सूचना उन्हें मिली थी। मोहल्ले में जाकर पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी।