फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का संकल्प : प्रदेश कार्यसमिति में पूरी ताकत जुटने का आह्वान, कहा - कोरोना को हराएंगे, चुनाव जीतेंगे

Sat, 19 Jun 2021 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा की शनिवार को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कोविड-19 महामारी को हराने और आगामी चुनावों पर प्रचंड जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने सल्ट विधानसभा के उपचुनाव का सेमीफाइनल जीता और अब 2022  के विधानसभा चुनाव का फाइनल भी जीतेगी।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में चार सत्रों में हुई वर्चुअल कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में हमें किसी राजनैतिक दल से चुनौती नहीं, बल्कि मुकाबला भाजपा बनाम देश विरोधी ताकतों से हो रहा है। विरोधी ताकतें हमारी आस्था, संस्कृति और धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुंभ को बदनाम कर कोरोना का वाहक बताने की कोशिश की गई, लेकिन यह आश्चर्यजनक था कि हरिद्वार में कोरोना मरीज बहुत कम थे। वहीं विरोधियो की नजर महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों की ओर नहीं गई। क्योंकि हरिद्वार में सनातन संस्कृति का पर्व चल रहा था। राम मंदिर के मार्ग में रोड़े अटकाने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले मंदिर को लेकर भी तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने की सेवा, विपक्ष ने किया गुमराह : कौशिक
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने तक संगठन का सेवा अभियान जारी रहेंगे। कोरोना महामारी में सभी विपक्षी दलों ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार इस महामारी के दौरान भी अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने कोविड महामारी से निपटने के लिए संगठन और सरकार के स्तर पर किए गए कार्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय व 14 जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम बनाए गए। हजारों हजार लोगों की दिन-रात मदद की गई। आक्सीजन व वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का काम किया। भाजपा करोना से लड़ रही थी। वहीं विपक्ष भाजपा से लड़ रहा था।

ये प्रमुख नेता शामिल हुए
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल, रानी राज्यलक्ष्मी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जुड़े। सरकार के अन्य मंत्री व प्रदेश महामंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े। 

विज्ञापन

दिसंबर तक हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि वह तथ्यों के आधार पर जल्दी ही हर विभाग में अब तक दिए गए रोजगार के आंकड़े रखेंगे। दिसंबर तक राज्य में हजारों युवाओ को रोजगार मिलेगा। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। 

तीसरी लहर में होटल भी किराए पर लेंगे : तीरथ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। जिलों में होटल भी किराए पर लिए जाएंगे, ताकि तीमारदारों को कोई दिक्कत न हो। सरकार ने कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर पर भी नियंत्रण किया और भविष्य में किसी अन्य लहर जिसकी विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं उसकी भी पूरी तैयारी है। तीरथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के चौथे सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां बाहर से कठिन परिस्थितियों में लोग इलाज के लिए आए। उत्तराखंड में डेथ रेट बढ़ने की अधिक वजह भी यही रही। एक अप्रैल के बाद आक्सीजन सिलेंडर, आइसीयू और वेंटीलेटर कई गुना बढ़ा दिए गए। उन्होंने टीकाकरण अभियान और वात्सल्य योजना की जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत अब तक ऐसे 556 बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है।  कार्यसमिति की आभासी बैठक में मुख्यमंत्री शुभारंभ से लेकर समापन तक प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहे। 

सांसद भट्ट ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव
तृतीय सत्र में सांसद अजय भट्ट ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका सांसद नरेश बंसल व विधायक खजानदास ने समर्थन किया। 

देश में बनी वैक्सीन न लगाने वालों पर हो मुकदमा : कौशिक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना काल में फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट को लेकर विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए जिन्होंने देश में बनी वैक्सीन नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जिस कंपनी के द्वारा रिपोर्ट में धांधली की शिकायत मिली उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

उसका भुगतान भी रोक दिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अधिक डेथ रेट रहा तो किस पर मुकदमा दर्ज करने की बात की गई।  उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोना से त्रस्त है और भारत और उसके राज्य भी इससे अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें