कोतवाल राठौर ने कहा कि लाइव डिबेट के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया था, लेकिन किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विधायक ने कार्यक्रम के बीच में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की। विधायक के भाई ने भी हमारे कार्यकर्ताओं से अभद्रता और मारपीट की है। उन्होंने न्यूज चैनल के कार्यक्रम की गरिमा को भंग किया। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।
-तिलकराज बेहड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने महिलाओं पर गलत टिप्पणी की थी। इससे पूर्व भी कई बार वह इस तरह की हरकतें कर चुका है, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ने से कहासुनी हो गई, लेकिन मेरे ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।
-राजकुमार ठुकराल, विधायक