हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।
विधायक से डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे आरोपी
पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपी भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था।
भाजपा नेत्री, उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था
जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे।