फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : पीएम आवास योजना में भगवती सिंह का घर सबसे सुंदर, प्रधानमंत्री ऑनलाइन करेंगे सम्मानित

Thu, 31 Dec 2020 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को सबसे बेहतरीन घर बनाने के लिए चयनित किया गया है। एक जनवरी 2021 को एनआईसी रुद्रप्रयाग में भवन स्वामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारत सरकार द्वारा प्रथम डीपीआर में 104 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिसमें अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के वार्ड छह नाकोट निवासी भगवती सिंह का आवास भी शामिल था। लाभार्थी को भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा दो लाख का अनुदान दिया गया था।

अब भवन को केंद्र सरकार द्वारा बेस्ट हाउस कंस्ट्रक्शन के पुरस्कार के लिए चुना गया है। शहरी विकास निदेशालय द्वारा जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भवन स्वामी को ऑनलाइन एक जनवरी को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल व अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौहान ने कहा कि यह गौरव की बात है। उन्होंने अन्य पात्र अभ्यर्थियों से भवनों का निर्माण पूरे मानकों के तहत करने को कहा है।

इन चीजों के आधार पर किया गया चयन

भगवती प्रसाद का मकान 30 स्क्वायर फीट वर्ग में बना हुआ है। इसमें दो कमरे, रसोई और बाथरूम, शौचालय है। घर के बाहर आंगन भी बनाया हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने बताया कि आवास का डिजायन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और रसोई और शौचालय-बाथरूम की स्वच्छता, मकान के आसपास सफाई रखने पर इनका चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें