फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में तेजी, जल्द शुरू होंगे पहले चरण के कार्य

Fri, 02 Apr 2021 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने किया बदरीनाथ धाम के स्थलीय निरीक्षण
  • यात्रियों को मिलेगी सुविधा स्थानीय लोगों की बढ़ेगी आमदनी : जावलकर
     
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा से पहले यात्री सुविधाओं के कार्यों पर धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में तेजी दिखाई है। जल्द ही पहले चरण के कार्य शुरू किए जाएंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मास्टर प्लान के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव ने कहा कि बदरीनाथ धाम को दिव्य व भव्य स्वरूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित करने का संकल्प है।

हर साल बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बदरीनाथ मंदिर तक यात्रियों को आसानी से पहुंचने के साथ ही अन्य सुविधाओं के विकास कार्य किए जाएंगे। स्थानीय लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। श्रद्धालु मुख्य मंदिर से लेकर तप्त कुंड व बदरीनाथ के आसपास अन्य सभी धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में नदी के दोनों तरफ रिवर फ्रंट डवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। सुरक्षात्मक व सुविधाजनक निर्माण कार्यों को लेकर विशेषज्ञों के साथ सर्वेक्षण किया जा रहा है। जल्द ही पहले चरण के तहत प्रस्तावित कार्यो शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव ने तप्तकुंड, ब्रह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, बदरीनाथ में अलनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, माणा चैराहा एवं आसपास विभिन्न स्थानों का विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशीमठ, आईएनआई के कंसलटेंट धर्मेंश गंगानी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेंद्र पांडे, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मास्टर प्लान में ये काम होंगे
बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत पहले चरण के तहत शेष नेत्र, बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड निर्माण, अस्पताल का विस्तारीकरण, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास के क्षेत्र का विकास, तीसरे चरण में झील से मंदिर को जोड़ने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें