उत्तराखंड के चारधाम में शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जैसे-जैसे यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।
ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार से यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल पा रही है। अब ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक पड़ोसी जिलों के अलावा यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से टैक्सी मंगवा रहे हैं। 17 अक्तूबर के बाद तो यात्रियों को वाहनों के लिए मुंहमांगे दाम देने पड़ेंगे।
अब 19 से सात दिन के लिए बंद रहेगी भीमताल रोड
भीमताल-रानीबाग रोड पर 18 अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। अब 19 से 25 अक्तूबर तक सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।