फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सोशल मीडिया के माध्यम से डीजी सूचना की छवि धूमिल करने का प्रयास, साइबर सेल को सौंपी जांच

Sat, 18 Oct 2025 12:31 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को फेसबुक की एक पोस्ट वायरल हो रही थी। इस पर आईएएस बंशीधर तिवारी के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन पर इन लोगों ने अनर्गल टिप्पणी करते हुए कई तरह के आरोप लगाए हैं। इस मामले में महानिदेशक तिवारी ने एसएसपी से शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार को फेसबुक की एक पोस्ट वायरल हो रही थी। इस पर आईएएस बंशीधर तिवारी के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। टिप्पणी में उनके कामों के बारे में भी तमाम बातें लिखी गई थीं। इस पर कुछ अन्य लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट किए। इस मामले में आईएएस तिवारी ने बताया कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सारे आरोप बिना किसी तथ्य और साक्ष्य के लगाए जा रहे हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है।

Dehradun: डीआरडीओ के कर्नल की कॉल रिकॉर्ड लीक, सूबेदार पर जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच करने के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया है। सेल से जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें