फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : केजरीवाल की वर्जुअल रैली कल, साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते आप ने बदला कार्यक्रम

Sun, 18 Apr 2021 02:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में वर्चुअल रैली अब सोमवार को होगी। आज साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है। आप प्रदेेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि केजरीवाल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। वो इस दौरान उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी ऐलान करेंगे।

विज्ञापन


उधर, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी ने सभी स्थानों पर वर्चुअल रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड पर एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा।

इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभी वर्चुअली जुड़ेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद ये केजरीवाल की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसमें वो सीधे आप कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


आप में शामिल हो सकते हैं कोठियाल

यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 19 अप्रैल को आप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप के शीर्ष नेताओं से अंतिम दौर की बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 19 को केजरीवाल कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें