फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, सात को भाजपा कार्यालय में लेंगे तीन बैठकें

Thu, 05 Oct 2023 12:10 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी आएंगे। मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे।

विज्ञापन


भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार को शाह के दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। इधर, दौरा तय होते ही भाजपा प्रदेश संगठन शाह के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दो प्रमुख कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद शाह शाम पौने पांच बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां उनकी पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन अलग बैठकें रखी गईं हैं। पार्टी ने बैठकों का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाकर गृह मंत्री के कार्यालय को भेज दिया है। वहां से तय होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


निवेशक सम्मेलन: दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो, जेएसडब्ल्यू एनर्जी लि. के साथ किया 15 हजार करोड़ का एमओयू

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है। दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।

विज्ञापन

इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक करने के बाद शाह आठ बजे रात्रिभोज कर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, देंगे मंत्र
अमित शाह अपने इस एक दिवसीय दौरे में तीन घंटे की चर्चा के दौरान जहां प्रदेश संगठन की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे, वहीं चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का मंत्र भी देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को पार्टी कार्यालय में भी आएंगे। कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी उनके कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।
- आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें