फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: समिति का फैसला, बदरी-केदार के बाद अब गंगोत्री धाम परिसर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

Tue, 27 Jan 2026 10:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand News: बदरी केदार मंदिर समिति के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से आगामी चारधाम यात्रा से धाम और गंगा मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति होगी। लेकिन अन्य धर्म समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। उनका कहना है कि इन लोगों की ओर से सनातन धर्म का सम्मान नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


बदरी केदार मंदिर समिति के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से वहां पर गैर हिंदुओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब एक मुहिम शुरू होने पर उनकी ओर से भी इसको समर्थन दिया गया है।

Uttarakhand: बड़ा फैसला, बदरी केदार समेत बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन
विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंंने कहा कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी गैर हिंदू को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसमें सिख और बौद्ध धर्म के लोग शामिल नहीं होंगे।

उनके मंदिर में आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी। क्योंकि यह लोग पहले सनातन धर्म का ही हिस्सा रहे हैं लेकिन मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों के लिए गंगोत्री धाम मंदिर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सेमवाल ने कहा कि सनातन धर्म का जो सम्मान नहीं कर सकता है। उसे मंदिर के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें