औली में 20 दिसंबर से एक जनवरी तक के लिए होटल की बुकिंग हो गई है। जोशीमठ के जीएमवीएन और अन्य निजी होटलों में भी पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से पहले औली में बर्फबारी हुई तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता में निखार आ जाएगा। तब पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों ने औली क्षेत्र में सेना को भूमि आवंटित करने पर आपत्ति दर्ज की है। लोगों का कहना है कि औली एक पर्यटन क्षेत्र है। सेना की आवाजाही से इस पर्यटन स्थल में व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सभासद कल्पेश्वरी देवी, बचनी देवी मार्तोलिया, मदन सिंह, भगवान सिंह, गजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम, अब्बल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि पर्यटन स्थल औली में सेना का दखल बढ़ता ही जा रहा है। कई स्थानों पर सेना की ओर से अतिक्रमण भी किया जा रहा है। उन्होंने सेना को उर्गम घाटी या कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ बाजार में भी आधे से अधिक परिक्षेत्र में सेना का कब्जा है।