फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कालिंदी अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई, प्राधिकरण ने DG और CMO को भेजा पत्र

Thu, 20 Apr 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्राधिकरण के निदेशक डॉ. वीएस टोलिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत कालिंदी हास्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कार्ड धारक मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
पत्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने पर कालिंदी अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ देहरादून को पत्र भेज कर क्लीनिकल इस्टेब्लिसमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने को कहा है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के निदेशक डॉ. वीएस टोलिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत कालिंदी हास्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कार्ड धारक मरीजों का इलाज किया। इसमें 171 मामलों में मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही 410 मरीजों के इलाज में अयोग्य और डिप्लोमा धारक नर्स से एनेस्थिसिया दिया गया, जो मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का गंभीर मामला है।

Chardham Yatra: यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम, 23 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से विकासनगर थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही 1.22 करोड़ के क्लेम रद्द करने के साथ अस्पताल को आयुष्मान योजना की सूची से बाहर किया गया। प्राधिकारण ने स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ को पत्र भेज कर क्लीनिकल इस्टेब्लिसमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें