फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऋषिकेश व दून में भूमिगत केबलिंग के लिए 547 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

Wed, 13 Aug 2025 03:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा 'यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने विद्युत अवसंरचना को आधुनिक व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश व देहरादून में भूमिगत केबलिंग के लिए 547.83 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार जताते हुए लिखा कि पूर्व में किए गए अनुरोध पर केंद्र सरकार ने ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग एवं देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ की मंजूरी दी है। यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंडर ग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी।

Uttarakhand Cabinet: अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा व मौसम जनित अवरोधों से सुरक्षा मिलेगी। रख-रखाव की लागत घटेगी तथा शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें