आउटसोर्स से रखे जाएंगे 950 सीआरपी, बीआरपी
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक विभाग में 950 पदों पर सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति की जानी है। कार्मिक विभाग की ओर से कहा गया है कि सेवारत शिक्षकों से सीआरपी, बीआरपी का काम लिया जाए, लेकिन हाईकोर्ट का आदेश है कि सेवारत शिक्षकों को इस काम में न लगाया जाए।
शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसे देखते हुए कार्मिक को प्रस्ताव भेजा गया है कि आउटसोर्स के माध्यम से इनकी नियुक्ति की जाए। करीब 40 हजार रुपये मानदेय पर आउटसोर्स से सीआरपी, बीआरपी को रखा जाएगा।