फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तैनात सेना के हवलदार की मौत, आज दोपहर तक रामनगर पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर

Fri, 09 Oct 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
हवलदार यशपाल - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

जम्मू के ट्रांजिट कैंप में तैनात 19 गढ़वाल राइफल के हवलदार ब्रीफिंग के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें उधमपुर जिले के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक पीरूमदारा पहुंचेगा। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


यशपाल सिंह रावत (40) पुत्र स्व. शाकंबर सिंह रावत साल 2002 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों यशपाल 48 राष्ट्रीय राइफल के 213 ट्रांजिट कैंप जम्मू में तैनात थे। भाई जसवंत सिंह रावत ने बताया कि पांच अक्तूबर को ब्रीफिंग के दौरान यशपाल को अचानक चक्कर आ गया था।

पहले जम्मू में उनका इलाज चला, हालत गंभीर होने पर उन्हें उधमपुर कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में सेना के अधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी और पत्नी शोभा रावत को भी अस्पताल बुला लिया। छह अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे यशपाल ने प्राण त्याग दिए। यशपाल अपने पीछे पत्नी, बेटा सुजल रावत (14) और बेटी सृष्टि रावत (12) को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें