फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 50 दिन में भरे जाएंगे एनएचएम के 1865 पद, ग्राम स्तर पर गठित होंगी समितियां

Tue, 13 Jul 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में एनएचएम के तहत चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल के 1865 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 दिन के भीतर नर्स, एएनएम व अन्य के 1865 पदों पर भर्ती की जाएंगी। वहीं ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियां गठित की जाएंगी। सरकार ने रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में जल्द 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत दुरुस्त करने के लिए ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों का गठन किया जाए। कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे पहले बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जिलों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य दिया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए जल्द ही जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। मंत्री रावत ने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश के सांसद एवं विधायकों का सम्मेलन, दूसरे चरण में जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकाय अध्यक्षों तथा ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से उन्होंने 20 लाख वैक्सीन प्रतिमाह मांगी है, जिसके बाद लक्ष्य है कि 45 से अधिक आयु वर्ग में 31 दिसंबर तक पूर्ण वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी डॉ. वीएस टोलिया, डॉ. (ले. कर्नल) अजय कुमार, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. भार्गव गायकवाड़, डॉ. मयंक बडोला, डॉ. अश्विनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग को लेकर जल्द करूंगा बड़ी घोषणा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। वह विभाग में कई बड़े काम करने जा रहे हैं, जिसके लिए जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें