फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: परीक्षा मूल्यांकन में लगे 180 शिक्षक स्कूलों के लिए कार्यमुक्त, पदोन्नति-तबादलों में देरी से नाराज

Fri, 22 Aug 2025 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पदोन्नति और तबादलों में देरी से शिक्षकों में नाराजगी है, जिसके चलते शिक्षकों ने परीक्षा मूल्यांकन का भी बहिष्कार किया था। अब परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे सभी 180 शिक्षकों को विद्यालयों के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों की हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे सभी 180 शिक्षकों को विद्यालयों के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। शिक्षकों ने चौथे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली व मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा, पदोन्नति और तबादलों में देरी से शिक्षक नाराज हैं। जो 18 अगस्त से चॉक डाउन हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील, बढ़ा खतरा, NDRF-SDRF सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा
विज्ञापन


शिक्षकों ने परीक्षा मूल्यांकन का भी बहिष्कार किया हुआ है। इस पर परीक्षा उपनियंत्रक प्रेमलता बौडाई ने मूल्यांकन में लगे सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं जिला मंत्री अर्जुन पवार ने कहा, शिक्षक किसी भी तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें