फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन, 17 संस्थानों में है गड़बड़ी की पुष्टि

Fri, 22 Aug 2025 01:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मई में शासन ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के विश्लेषण में संदिग्ध पाए गए 92 संस्थानों और स्कूलों में जांच के आदेश दिए थे। जांच में 92 संस्थानों में से 17 संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का पता चला था। जिसके बाद अब मामले में एसआईटी का गठन हो गया है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन हो गया है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने आदेश जारी किया है।

पुलिस महानिरीक्षक अपराध कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में बने एसआईटी में राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य होंगे। इसके अलावा शासन की ओर से नामित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का भिज्ञ अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक अपराध पुलिस मुख्यालय सदस्य होंगे। यह दल अपने साथ अन्य कार्मिकों का सहयोग विवेकानुसार ले सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील, बढ़ा खतरा, NDRF-SDRF सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राज्य में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में 92 संस्थाथा रडार पर आए थे। जिला प्रशासन के माध्यम से कराई गई जांच में 17 संस्थानों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जांच के दायरे में आए संस्थानों का दोबारा सत्यापन की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें