फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: भागीरथी घाट पर पानी पीने गई 13 साल की बच्ची नदी की तेज धारा में बही, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 19 Jul 2023 01:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

भागीरथी पुल के नीचे नदी किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थीं। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर उनकी ओर आई। जिसमें उम्र में बड़ी लड़कियां तो किसी तरह के निकल भागीं। मगर 13 वर्षीय अर्चना तेज बहाब में बह गई।
विज्ञापन
बच्ची डूबी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी घाट पर एक 13 वर्षीय बालिका नदी की तेज धारा में बह गई। बताया जा रहा है कि बच्ची वहां पानी पीने गई थी। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि मंगलवार शाम को भागीरथी पुल के नीचे नदी किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थीं। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर उनकी ओर आई। जिसमें उम्र में बड़ी लड़कियां तो किसी तरह के निकल भागीं। मगर 13 वर्षीय अर्चना पुत्री मदनलाल तेज बहाब में बह गई।

नगर के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते उसकी मां सुषमा, दो भाईयों व  बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चंडीगढ़ में कार्यरत बालिका के पिता मदनलाल भी घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


Chamoli News: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दस की मौत, कई झुलसे

थाना प्रभारी हिंडोलाखाल संजीव थपलियाल, राजस्व उप निरीक्षक मनोज बागड़ी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए देवप्रयाग पुलिस के साथ कोटेश्वर से कौड़ियाला तक 60 किमी नदी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें एसडीआरएफ, जल पुलिस व गोताखोर शामिल हैं। ग्राम प्रधान सुनील के अनुसार भागीरथी तट पर पहले भी कई बार बहने की घटना हो चुकी है। कोटेश्वर बांध से छोड़े जाने वाले तेज पानी को देखते यहां सुरक्षित घाट निर्माण की मांग पर कोई कारवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें