फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुरोला में 13 वर्षीय बालक पर नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)

सार

पिता ने तहरीर में बताया कि बच्ची बालक के साथ खेल रही थी। उक्त बालक उसे खेल-खेल में बहला फुसलाकर एक भवन के पीछे ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला विकासखंड के एक गांव में 13 वर्षीय बालक पर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नौ वर्षीय बच्ची के पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुधवार को बच्ची की मां गांव से और पिता घर से बाहर गए हुए थे। बच्ची 13 वर्षीय बालक के साथ खेल रही थी। उक्त बालक उसे खेल-खेल में बहला फुसलाकर एक भवन के पीछे ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया।

BJP नेता की हत्या मामला: एक और आरोपी को तिमली गांव से किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़ित के पिता घर पहुंचे तो बच्ची बहुत गंभीर स्थिति में थी। बच्ची ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। पिता कि तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है और किशोर से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें