फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार में फंदे पर लटका मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, भाइयों संग खेल रही थी मृतका

Thu, 19 Aug 2021 05:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
हरिद्वार में घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में झंडा चौक स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। बच्ची अपने भाइयों के साथ कमरे में खेल रही थी। माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। भाइयों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बच्ची का फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

कनखल थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित मकान में निजी स्कूल में बस चलाने वाला मदन परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। गुरुवार को पति-पत्नी काम पर गए हुए थे।

 

घर पर 10 वर्षीय बेटी अंचिता अपने दो छोटे भाईयों के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे अंचिता के छोटे भाईयों ने पड़ोसियों को बताया कि उनकी बहन पंख पर लटक रही है। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

 

उन्होंने बच्ची को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मदन और उनकी पत्नी घर पहुंचे। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें