फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तिथि में बदलाव...नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य पांच सितंबर को लेंगे शपथ

Fri, 29 Aug 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व सदस्यों के शपथ की तिथि जारी की है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा की घटनाओं को देखते हुए शासन ने जिला व क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथि में बदलाव किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण पांच सितंबर को होगा। आपदा के कारण जिन क्षेत्र पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं हुआ है, वहां तीन सितंबर को शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन


सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व सदस्यों के शपथ की तिथि जारी की है। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों पांच सितंबर को शपथ लेंगे। पहली बैठक छह सितंबर को होगी। पूर्व में शपथ ग्रहण की तिथि एक सितंबर को तय की गई थी।

Uttarakhand: देवप्रयाग में शपथ समारोह के दौरान तनाव, दोनों पक्षों के बीच टकराव, वीडियो वायरल होने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को कई ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण हुआ है। लेकिन आपदा प्रभावित ब्लाक जहां शपथ ग्रहण नहीं हुआ है, इन ब्लाकों में तीन सितंबर को शपथ ग्रहण होगा। चार सितंबर को सभी क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक एक साथ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें