फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल से मिलेगा नई रेल लाइन का तोहफा

Fri, 30 Aug 2019 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रेल कनेक्टिविटी की दिशा में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की पहल पर उत्तराखंड को एक और रेल लाइन का तोहफा मिल सकता है। बलूनी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से काशीपुर- धामपुर के बीच एक नई रेल लाइन का मसला उठाया। इस संबंध में उन्होंने गोयल को एक पत्र भी सौंपा। इस पर रेल मंत्री ने बलूनी को आश्वासन दिया कि इस महत्वपूर्ण रेल लाइन को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


बलूनी ने रेल मंत्री गोयल से उनके रेल भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें अवगत कराया कि गढ़वाल और कुमाऊं के बीच काठगोदाम से देहरादून को जाने वाली रेल का मार्ग रामपुर मुरादाबाद होकर जाता है। मुरादाबाद व्यस्त जंक्शन है, जिस कारण ट्रेनों को कई घंटे आउटर पर खड़े रहना पड़ता है। इस नए मार्ग के निर्माण से यात्रा सुगम हो जाएगी। बलूनी ने कहा कि काशीपुर से धामपुर लगभग 70 किलोमीटर नई रेल लाइन के निर्माण से यात्रियों का लगभग 50 किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ेगी और उनकी यात्रा का दो घंटे का समय बचेगा। सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास के नए आयाम जुड़े हैं। आजादी के बाद पहली बार उत्तराखंड की जनता में विश्वास जगा है कि उनके विकास की चिंता की जा रही है।

भेंट के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं का कार्य प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है और इस महत्वपूर्ण विषय पर भी प्रगति होगी। रेल मंत्री ने स्वयं सांसद बलूनी को आमंत्रित किया कि एक बार इन सभी योजनाओं के लिए उत्तराखंड चलकर चर्चा करते हैं। सांसद बलूनी ने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से गढ़वाल कुमाऊं के बीच यात्रा की दूरी घटेगी आम जनता को राहत भी मिलेगी और काशीपुर तथा धामपुर रेल जंक्शन का विस्तार होने से स्थानीय व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें