फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अगले पांच साल में GDP दोगुना करने के लक्ष्य, 14 और नई नीतियां तैयार, कैबिनेट से जल्द लगेगी मुहर

Tue, 26 Nov 2024 03:14 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सशक्त उत्तराखंड@25 के सरकार का 2027 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 346,206 करोड़ से बढ़ाकर 5,47,000 करने का लक्ष्य है। 14 नई नीतियों को सरकार गेम चेंजर के रूप में मानकर चल रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले पांच साल में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश सरकार ने 14 और नई नीतियों के ड्राफ्ट तैयार कर लिए गए हैं। इन सभी नीतियों के प्रस्ताव अगले दो महीनों में प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लाए जाएंगे।

विज्ञापन


ये 14 नीतियां कृषि, अवस्थापना, पर्यटन, आयुष और वित्त विभाग की उन उन योजनाओं से जुड़ी हैं, जिन्हें सरकार गेम चेंजर के रूप में मानकर चल रही है। इन योजनाओं के जरिए प्रदेश की धामी सरकार हितधारकों की आजीविका में वृद्धि के साथ लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करना चाहती है। सशक्त उत्तराखंड@25 के सरकार का 2027 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 346,206 करोड़ से बढ़ाकर 5,47,000 करने का लक्ष्य है।

30 से अधिक नीतियां तैयार कर लागू कर चुकी
2030 तक इसे 7,68,000 तक करने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साधने के लिए कई योजनाओं के लिए नई नीतियां तैयार हो रही हैं। पुरानी नीतियों को वर्तमान जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर संशोधित किया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार अब तक 30 से अधिक नीतियां तैयार कर उन्हें लागू कर चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi : चीन सीमा से सटे जादूंग गांव में 10 करोड़ से बनेगा मेला स्थल, पहले चरण में छह होमस्टे तैयार
विज्ञापन


ये नीतियां भी तैयार : ग्रीन हाइड्रोजन नीति, प्रधान नीति, जियोथर्मल नीति, पैसेंजर चार्टर-हेली सर्विस नीति, योगा पॉलिसी, लाभांश नीति, सार्वजनिक उपक्रम इकाइयों की मॉनिटरिंग नीति के ड्राफ्ट भी तैयार हैं, जिन्हें कैबिनेट मंजूरी का इंतजार है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें