फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल बनीं बेबीरानी मौर्य, जानिए उनके बारे में खास बातें

Mon, 27 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
baby rani maurya
विज्ञापन

राजभवन में रविवार को आयोजित एक समारोह में बेबी रानी मौर्य ने रविवार को उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल बतौर शपथ ग्रहण की। डॉ.केके पॉल का स्थान लेने वाली बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई।

विज्ञापन


उन्होंने हिंदी में शपथ ली। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के संकल्प को पूरा करने के लिए ‘न्यू उत्तराखंड’ के निaर्माण पर जोर दिया। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल को सेना की 21वीं मद्रास रेटीमेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ब्यूरो


 

Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल का जीवन परिचय

baby rani maurya
नाम                     बेबी रानी मौर्य
पति का नाम 
            प्रदीप कुमार, पूर्व डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर पीएनबी
जन्म तिथि             15 अगस्त 1956
शैक्षणिक योग्यता       एमए बीएड
पता                      4/ए करियप्पा रोड, आगरा

सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन
वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद जी के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य।
वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।
18 वर्षों से नव चेतना जागृति संस्थान के माध्यम से दलित और पिछड़ी महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्य।
सेवा भारती संस्था के मार्फत बच्चियों की शिक्षा पर कार्य।

सम्मान-
वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न।
1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।
1998 नारी रत्न।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें