इलाहाबाद के विधायक हैं सिंह
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए अनुग्रह नारायण सिंह इलाहाबाद विधानसभा सीट से चार बार के विधायक हैं। वह इलाहाबाद छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और उनके नाम अब तक सबसे ज्यादा वोटों से विजयी रहने का भी रिकार्ड है। सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, डॉ. संजय पालीवाल, धीरेंद्र प्रताप, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, समेत कई अन्य नेताओं ने प्रभारी की नियुक्ति पर बधाई दी और आलाकमान का आभार प्रकट किया।