फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शपथ से पहले वायरल हुआ नए सीएम धामी का 2015 का ट्वीट, पढ़ें क्या है पूरा मामला 

Mon, 05 Jul 2021 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ट्वीटर यूजर्स का कहना था कि धामी ने जो 'अखंड भारत' का नक्शा जारी किया था वह कई मायनों में गलत था।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी का 2015 का एक पुराना ट्वीट रविवार को शपथ ग्रहण से पहले वायरल हो गया। लोग दिनभर इसकी चर्चा करते रहे। ट्वीटर पर लोग इसे ट्वीट के आधार पर पोस्ट करते नजर आए। दरअसल, भाजपा नेता ने 2015 में भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भारत का एक नक्शा जारी किया था।

विज्ञापन


ट्वीट यूजर्स ने नक्शे को कई मायनों में गलत बताया। ट्वीटर यूजर्स का कहना था कि धामी ने जो 'अखंड भारत' का नक्शा जारी किया था, उसमें पड़ोसी देश शामिल था लेकिन भारत का संस्करण गलत था। यूजर्स के मुताबिक इस नक्शे में लद्दाख और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) नहीं है। भगवा मानचित्र के केंद्र में भारत माता की छवि है, जिस पर कैप्शन है 'अखंड भारत - प्रत्येक राष्ट्रभक्त का स्वप्न।'

विज्ञापन

विरोध की चर्चाओं के बीच पांच घंटे बैठक, बाहर आकर अध्यक्ष बोले-ऑल इज वेल

भारतीय जनता पार्टी में नए मुख्यमंत्री की शपथ से पहले एक ओर जहां विरोध की तमाम चर्चाएं चलती रहीं तो दूसरी ओर पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर मैराथन बैठक। करीब पांच घंटे तक बैठक करने के बाद बाहर आकर अध्यक्ष कौशिक ने कहा, ऑल इज वेल। उन्होंने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

रविवार को सुबह से ही पार्टी में नए मुखिया के चयन पर वरिष्ठ नेताओं के विरोधी सुर की चर्चाएं आम होने लगीं। तरह-तरह की चर्चाओं के बीच करीब 11.30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के यमुना कालोनी स्थित आवास पर चहल-पहल शुरू हो गई। यहां प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री संगठन अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार पहुंचे। भीतर बैठक शुरू हो गई।

इस बीच मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद दो बार भीतर गए। वहीं, मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी एक बार बैठक में पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे। हालांकि इनमें से किसी ने भी किसी तरह के विरोध या बगावत जैसी किसी भी बात से साफ इंकार किया।

करीब पांच घंटे तक मीडियाकर्मी प्रदेेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिलने का इंतजार करते रहे। तमाम तरह की चर्चाएं परवान चढ़ती रही लेकिन जब प्रदेश अध्यक्ष कौशिक आवास से बाहर आए तो उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे। बाहर आकर उन्होंने विरोध की बातों को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि पार्टी में ऑल इज वेल है। कोई भी नाराज नहीं है। तय समय पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि विधानमंडल ने जिसे नेता चुन लिया है, पूरे पार्टी और हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ है। कहीं कोई भी विरोध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें