ये है शैक्षणिक योग्यता
आनंद बर्द्धन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी ऑनर्स और पूरे विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे और ईएनए, फ्रांस से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।
मुख्य सूचना आयुक्त हो सकती हैं राधा रतूड़ी
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
उत्तराखंड में किस मुख्य सचिव का कितने दिन रहा कार्यकाल
मुख्य सचिव कार्यकाल
अजय विक्रम सिंह 295 दिन
मधुकर गुप्ता 1 वर्ष 364 दिन
आरएस टोलिया 2 वर्ष 29 दिन
एम रामचंद्रन 1 वर्ष 30 दिन
सुरजीत किशोर दास 1 वर्ष 304 दिन
इंदु कुमार पांडे 1 वर्ष 90 दिन
एनएस नपलच्याल 273 दिन
सुभाष कुमार 1 वर्ष 273 दिन
आलोक कुमार जैन 333 दिन
सुभाष कुमार 1 वर्ष 152 दिन
एन रविशंकर 303 दिन
राकेश शर्मा 91 दिन
शत्रुघ्न सिंह 1 वर्ष 29 दिन
एस रामास्वामी 327 दिन
उत्पल कुमार सिंह 2 वर्ष 280 दिन
ओम प्रकाश सिंह 339 दिन
सुखबीर सिंह संधू 2 वर्ष 208 दिन
राधा रतूड़ी 1 वर्ष 55 दिन