फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रामपुर गांव में हाथियों ने पूरी रात मचाया उत्पात, सुबह टहलने निकले लोगों को दौड़ाया, वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 06:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: क्षेत्र में हाथियों की धमक लगातार बनी हुई है। बुधवार रात को जहां बच्चे के साथ धमके दो हाथियों ने उत्पात मचाया। वहीं, बृहस्पतिवार रात को छह हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में धमक गया।
विज्ञापन
हाथी का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से सटे सनेह पट्टी के रामपुर गांव में हाथियों का उत्पात जारी है। बृहस्पतिवार देर रात को धमके छह हाथियों के झुंड ने गांव में कई काश्तकारों की गेहूं की फसल रौंद डाली और आम के पेड़ भी तहस-नहस कर दिए। पूरी रात झुंड गांव में डटा रहा। वहीं, शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी हाथियों ने खूब दौड़ाया। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी से दूर जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की धमक लगातार बनी हुई है। बुधवार रात को जहां बच्चे के साथ धमके दो हाथियों ने उत्पात मचाया। वहीं, बृहस्पतिवार रात को छह हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में धमक गया।

उत्तराखंड: 250 तक आबादी वाली बसावटों को सड़क से जोड़ने का काम शुरु, PMGSY के तहत चौथे चरण की गाइडलाइन जारी
विज्ञापन


विज्ञापन

हाथियों ने सुदर्शन कोटनाला की नौ बीघा, सतीश नेगी की 10 बीघा और उनकी उनकी तीन बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। हाथियों ने गांव के पुष्कर सिंह नेगी के आठ, कमल सिंह के तीन आम के पेड़ तोड़ डाले हैं।

शुक्रवार सुबह 6:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को आबादी क्षेत्र से जंगल में खदेड़ने में सफलता मिली। इस दौरान हाथियों ने सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी दौड़ा दिया। कहा कि क्षेत्र में पिछले दो माह से हाथियों का आतंक व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों को नुकसान के एवज में मुआवजा देने के बजाए गेहूं उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

रेंजर बिपिन चंद्र जोशी ने बताया कि सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथी आबादी क्षेत्र में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें