मेहनताना मिलेगा
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान जीटीसीसी के सदस्य रहे डॉ. एस.पी. देशवाल ने बताया कि खेलों के दौरान सभी फेडरेशन की टेक्निकल टीम और स्वयं सेवकों ने खेल आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके मानदेय के लिए खेल विभाग से बातचीत चल रही है, सरकारी प्रक्रिया में समय लग रहा है, बजट आते ही राशि जारी होनी शुरू हो जाएगी। वे निराश न हों, उनका मेहनताना निश्चित तौर पर मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब शूर्पणखा बोली-EXCUSE ME...कुछ हटकर है ये रामलीला, कलाकारों के रोचक डायलॉग पर खूब लग रहे ठहाके
राष्ट्रीय खेलों के दौरान सभी 35 खेलों की राष्ट्रीय फेडरेशन ने टेक्निकल सदस्यों के दल भेजे थे, उनके साथ ही स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलंटियर्स भी नियुक्त किए थे। सभी की खेलों में सराहनीय भूमिका रही। लंबा समय गुजरने के कारण उनके मानदेय के लिए एसोसिएशन के पास पूरे देश से कॉल्स आ रही हैं। ओलंपिक एसोसिएशन खेल विभाग से अनुरोध कर रहा है कि यथाशीघ्र मानदेय जारी करवा दें, लेकिन विभाग को बजट का इंतजार है।
-डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन